रायपुर। तिल्दा की 23 वर्षीय चारु पांडेय ने केंद्र और राज्य सरकार की 19 प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर अनोखी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
शासकीय शिक्षक प्रवीण कुमार पांडेय और गृहिणी सुधा पांडेय की बेटी चारु वर्तमान में CAG चेन्नई में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने SSC CGL, SSC CHSL, SSC GD, IBPS PO, दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर समेत कुल 19 परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।
चारु ने अपनी सफलता का श्रेय विषयवार रणनीति, नियमित मॉक टेस्ट और स्व-विश्लेषण को दिया है। उन्होंने युवाओं को निरंतर मेहनत और सही दिशा में तैयारी करने की सलाह दी है।

