दिल्ली – World News Express https://worldnewsexpress.in Tue, 09 Jun 2026 12:38:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://worldnewsexpress.in/wp-content/uploads/2026/06/cropped-World-News-Express-Site-Logo-32x32.png दिल्ली – World News Express https://worldnewsexpress.in 32 32 दिल्ली होटल अग्निकांड: 22 मौतों के मामले में हाईकोर्ट से न्यायिक जांच की मांग https://worldnewsexpress.in/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-22-%e0%a4%ae%e0%a5%8c/ https://worldnewsexpress.in/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-22-%e0%a4%ae%e0%a5%8c/#respond Tue, 09 Jun 2026 12:38:07 +0000 https://worldnewsexpress.in/?p=3278 नई दिल्ली। हौजरानी स्थित फ्लोरिश होटल में लगी भीषण आग में विदेशी नागरिकों समेत 22 लोगों की मौत के मामले की जांच की मांग दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई है। अधिवक्ता भविष्य शाक्य ने मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को खुला पत्र लिखकर घटना का स्वतः संज्ञान लेने और न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

पत्र में अधिवक्ता ने आग लगने के कारणों की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने राजधानी में सार्वजनिक सुरक्षा कानूनों के पालन, नियामक निगरानी और अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अधिवक्ता ने यह भी मांग की है कि सुरक्षा नियमों के संभावित उल्लंघन तथा उनकी निगरानी के लिए जिम्मेदार एजेंसियों की भूमिका की भी जांच कराई जाए, ताकि दोषियों की जवाबदेही तय की जा सके।

]]>
https://worldnewsexpress.in/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-22-%e0%a4%ae%e0%a5%8c/feed/ 0