पंजाब – World News Express https://worldnewsexpress.in Tue, 09 Jun 2026 12:41:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://worldnewsexpress.in/wp-content/uploads/2026/06/cropped-World-News-Express-Site-Logo-32x32.png पंजाब – World News Express https://worldnewsexpress.in 32 32 NIA का पंजाब-हरियाणा में बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े 18 ठिकानों पर छापेमारी https://worldnewsexpress.in/nia-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/ https://worldnewsexpress.in/nia-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/#respond Tue, 09 Jun 2026 12:41:30 +0000 https://worldnewsexpress.in/?p=3281 नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क की जांच के तहत मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में 18 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई दोनों राज्यों के नौ जिलों में की गई।

तलाशी के दौरान NIA ने कई डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों, कम्युनिकेशन नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी अहम जानकारियां भी जुटाई गईं। एजेंसी ने कुछ लोगों को आगे की पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किया है।

जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी का नाम मार्च 2025 में जालंधर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ा है। NIA ने अप्रैल 2026 में उसे भगोड़ा घोषित करते हुए मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।

एजेंसी की जांच में यह भी पता चला है कि नवंबर 2025 में सिरसा महिला थाना और जनवरी 2026 में अंबाला के बलदेव नगर थाना में हुए धमाकों की साजिश में भी भट्टी की भूमिका रही है। NIA सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क और उसके सहयोगियों की पहचान करने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

]]>
https://worldnewsexpress.in/nia-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be/feed/ 0