एशियन गेम्स कबड्डी कैंप के लिए बिहार की रिया कुमारी का चयन

एशियन गेम्स कबड्डी कैंप के लिए बिहार की रिया कुमारी का चयन

बेगूसराय। 20वें एशियन गेम्स की तैयारियों के तहत भारतीय महिला कबड्डी टीम के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए बिहार की खिलाड़ी रिया कुमारी का चयन किया गया है। उन्हें लेफ्ट कॉर्नर पोजीशन के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।

29 खिलाड़ियों वाला यह कैंप 10 जून से 9 जुलाई तक गुजरात के गांधीनगर स्थित SAI केंद्र में आयोजित होगा। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर एशियन गेम्स 2026 के लिए अंतिम भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

रिया के चयन पर बिहार राज्य कबड्डी संघ और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *