राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर BJP की आपत्ति, कांग्रेस ने रखा पक्ष

राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर BJP की आपत्ति, कांग्रेस ने रखा पक्ष

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भाजपा ने उन पर महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस की ओर से अपना पक्ष रखा। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा आपत्ति की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *