उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए 12 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी

बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, डिप्लोमा और डिग्रीधारक योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का वर्गवार विवरण

  • सामान्य वर्ग – 153 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) – 21 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 4 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 11 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 7 पद

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 12 जून से शुरू होंगे, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दी गई पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *